मध्यप्रदेश में नौतपा का कहर बरकरार है। हालंकि कहीं-कहीं नौतपा के शुरुआती 2 दिन आंधी-बारिश भी हुई। वहीं, गुरुवार से लगातार ती दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून की दस्तक है।
मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है। आलम यह है क सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।
मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। भोपाल का सीजन में पहली बार इतने जिलों में अलर्ट है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में रहेंगे। वहीं इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, इसलिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है।















